रायबरेली: ऊंचाहार के होटल में महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा
रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। जनपद के ऊंचाहार कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास स्थित एक होटल में जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और अब पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पूरा घटनाक्रम कैसे खुला मामला
ऊंचाहार कस्बे की रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति घर पर ध्यान नहीं देते और उनका अवैध संबंध दूसरी महिलाओं के साथ है, जिसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला के अनुसार, उसके पति की रेस्टोरेंट की बड़ी दुकान है। रविवार की रात उसे सूचना मिली कि उसका पति एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास स्थित एक होटल में है। जब महिला अपने परिजनों के साथ होटल पहुंची, तो उसके पति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के प्रयास के बाद भी कमरा नहीं खुला।अंत में होटल मैनेजर के आने पर दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे से एक युवती के बाहर निकलने और तलाशी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति से जुड़ी सामग्रियां मिलने पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने होटल परिसर में जमकर हंगामा किया।
पीड़ित महिला की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज
इस पूरे मामले को लेकर ऊंचाहार कोतवाल मनबोध तिवारी ने जानकारी दी है कि पीड़ित महिला की तरफ से थाने में शिकायती पत्र दे दी गई है। पुलिस द्वारा महिला के सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान भतीजे ने की चाचा की पीट-पीटकर हत्या