गोंडा के बटौरा बख्तावर गांव में फूल तोड़ने निकली म

फूल तोड़ने निकली महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Woman Dies After Being Hit by Unknown Vehicle in Gonda

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। चौकी क्षेत्र के बटौरा बख्तावर गांव में बुधवार सुबह फूल तोड़ने निकली महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फूल तोड़ने निकली महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

गांव निवासी मालती देवी बुधवार सुबह करीब पांच बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। बताया जाता है कि गांव से हाईवे पर पहुंचने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मालती देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, वाहन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालपुर चौकी के उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बाटौरा गांव निवासी समाजसेवी नीरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने के लिए अधिकारियों से बात की गई है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 30 गिरफ्तार