सिंगरौली में तूफान से मकान ढहाने पर महिला की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। जिले में सोमवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक चली तेज बारिश और आंधी-तूफान ने कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित किया। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ और एक मकान की सीट उड़ने से एक महिला की मौत हो गई।
मकान की सीट गिरने की वजह मौत
तूफान का सबसे अधिक प्रभाव चितरंगी क्षेत्र के आदिवासी अंचल में देखा गया। माड़ा थाना अंतर्गत आने वाले बेतरियां गांव में मंजू देवी विश्वकर्मा की मकान की सीट गिरने की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। मंजू देवी के तीन बच्चे अनाथ हो गए पति कांतिलाल ने मंजू देवी को छोड़कर दूसरा विवाह कर लिया था। परिजनों और ग्रामीणा नें प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
आंधी-तूफान की चपेट में आकर कच्चा मकान हुआ क्षतिग्रस्त
वहीं खिरवा गांव के कैरेला टोला निवासी किसान पप्पू विश्वकर्मा का कच्चा मकान तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण मकान की छत उड़ गई और दीवारों का एक हिस्सा भी ढह गया। घटना के समय पप्पू विश्वकर्मा का परिवार घर के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में अधेड़ का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम