पर्यटन नगरी महेश्वर के प्रसिद्ध अहिल्या घाट पर गुर

महेश्वर किले से छलांग लगाकर महिला ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

Woman Dies After Jumping from Maheshwar Fort

खरगौन {मध्य प्रदेश}: पर्यटन नगरी महेश्वर के प्रसिद्ध अहिल्या घाट पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने किले की ऊंची दीवार से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना महेश्वर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई पति हरभजन सिंह (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह महेश्वर के अंबेडकर वार्ड नंबर 8 स्थित मल्टी में रह रही थी। घटना की खबर मिलते ही मृतका के बेटे और बेटी भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह (मरचुरी) में रखवा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला ने यह खौफनाक कदम घर में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण उठाया।

परिजनों के बयान दर्ज कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि महिला के पति हरभजन सिंह शराब के आदी हैं। वह शासकीय नौकरी में होकर नगर के मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत हैं। महेश्वर पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि महिला के आत्मघाती कदम उठाने की असल वजह का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े: प्री-प्राइमरी छात्रों से भरी स्कूल वैन को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, तीन मासूम समेत चालक घायल