बेतिया में दांत दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत
बेतिया (बिहार)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदी गांव निवासी सुनरपति देवी की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला दांत में दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंची थी। परिजनों ने दांत के शिवगंज के चिकित्सक डाॅक्टर शाहिद अख्तर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया जाता है कि सुनरपति देवी दांत दर्द की शिकायत लेकर निजी अस्पताल पहुंची थीं।
इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत अचानक बिगड़ी
वहां चिकित्सक शाहिद ने उनका उपचार शुरू किया। इसी दौरान उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन को चिकित्सक पर्ची भी देने से मना करने लगा। विरोध के बाद नाम लिखा मरीज का केवल पर्ची थमा दिया, स्थिति गंभीर होते देख परिजन आनन-फानन में उन्हें नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे।
अनुमंडल अस्पताल में महिला मृत घोषित
अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक रजनीकांत ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति झुन्ना सहनी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को सिर्फ सामान्य दांत दर्द था। इलाज के दौरान इंजेक्शन लगते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल काटा हैं। वहीं घटना को लेकर इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में मौत के वास्तविक कारणों को लेकर जांच की जरूरत बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुंगेर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में 5 घायल, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत