जिले में एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थ

घर में मिला महिला का 2–3 दिन पुराना शव, पुलिस कर रही जांच

Woman Found Dead in Mysterious Circumstances at Home

खरगोन। जिले में एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना था और उसमें से दुर्गंध आने लगी थी, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई। जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आने जाने वालों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घर के अंदर किसी प्रकार के खून के निशान नहीं मिले हैं, इसलिए पुलिस फिलहाल मौत को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

सबसे पहले पड़ोसी को जानकारी

पड़ोसी ब्रजेश मालवीय ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर मिला है और घटना की सबसे पहले जानकारी उसके पोते को हुई। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/minor-stabs-youth-to-death-over-petty-spitting-dispute-in-katni/148390

पैर पर थूकने की बात पर नाबालिग ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट