बैतूल के झोली गांव में पंचायत कार्यालय के सामने पे

बैतूल में पंचायत कार्यालय के सामने पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Woman Found Hanging Near Panchayat Office in Betul, Probe Underway

बैतूल (मध्य प्रदेश)। चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम झोली में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत कार्यालय के सामने एक पेड़ पर 38 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान अर्चना सरकार, पति त्रिनाथ सरकार, निवासी झोली-1 के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, मृतका के पति के मुताबिक अर्चना सरकार बुधवार सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद पंचायत कार्यालय के सामने पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का शक

बताया जा रहा है कि करीब छह माह पूर्व मृतका की बेटी की शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, बेटी के ससुराल पक्ष से कथित रूप से परेशान किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। चोपना थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:    अमेठी में मजदूर की संदिग्ध मौत, खेत से लौटते समय विषैले जीव के काटने की आशंका