हिप्नोटाइज कर महिला की सोने की चेन लूटी
Madhya Pradesh : शहडोल। एक महिला के साथ हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम को घटी। पीड़िता के अनुसार, दो अनजान व्यक्ति उसे बातचीत में उलझाकर मानसिक रूप से भ्रमित किया और उसी दौरान उसके शरीर पर पहने सोने के गहने उतरवा लिए। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब 55 वर्षीय पीड़िता अपने घर के पास सड़क से पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में दो संदिग्ध युवक उससे बातचीत करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने किसी तरह का मानसिक प्रभाव डालकर उसे अपने विश्वास में लिया और उसके सोने की चेन एवं झुमके उतरवा लिए। महिला का कहना है कि उसे तब होश आया जब वह दोनों युवक तेजी से वहां से गायब हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचे, जहां महिला ने पूरी घटना का विवरण लिखित शिकायत के साथ किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tej-pratap-yadav-statement-on-the-way-murder-migration-and-unemployment/95274