मुस्लिम धर्म छोड़ कर युवती ने हिंदू धर्म में की शादी
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। जिले के उसावां थाना क्षेत्र से एक अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बा उसावां के वार्ड नंबर दो में एक युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म में शादी की है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दो निवासी अतुल कुमार और हिमांशु कुमारी (पुराना नाम हीरा नजमा) एक दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली है।
हीरा नजमा बनी हिमांशु कुमारी
बताया जा रहा है कि विवाह से पहले युवती ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम हीरा नजमा से बदलकर हिमांशु कुमारी कर लिया है। इसके बाद दोनों ने बजरंग दल की अगुवाई में खाटूश्याम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लेकर विवाह संपन्न किया।
घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव
इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। अतुल ने युवती के परिवार से भविष्य में खतरे की आशंका जताई है। पुलिस नें दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई एवं युवती के बयान के आधार पर उसे उसके पति अतुल कुमार के साथ भेज दिया गया है, जबकि मामले में दोनो परिवारों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ेंः प्रयागराज हत्याकांड पर ओमप्रकाश राजभर का सपा पर हमला, सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना