इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला का 15

खाना खाकर हाथ धोने गईं महिला, इधर 15 लाख के गहने गायब

Police Investigation

इंदौर। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक परिवार के साथ चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को ट्रेन के एसी कोच बी-3 (B-3) में सफर कर रही एक महिला यात्री का 9 तोला सोने की ज्वेलरी से भरा लेडीज पर्स महज 2 मिनट के भीतर चोरी हो गया। सोने के मौजूदा भाव के अनुसार इन आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

​​पीड़ित परिवार इंदौर से अमृतसर की यात्रा पर थी

इंदौर के निवासी चुनी लाल कालरा (पिता: केएल कालरा) अपने परिवार के साथ इंदौर से अमृतसर की यात्रा कर रहे थे। पूरा परिवार एसी कोच बी-3 की सीट संख्या 25, 26, 27 और 28 पर सवार था।

​ऐसे हुई चोरी

रात के समय चुनी लाल कालरा की पत्नी प्रेमलता कालरा ने खाना खाने के बाद अपना लेडीज पर्स सीट पर ही रख दिया और हाथ धोने के लिए गईं। जब वह महज 2 मिनट में हाथ धोकर वापस लौटीं, तो सीट से उनका कीमती पर्स गायब था।

​पुलिस कर रही है मामले की जाच

​फरियादी चुनी लाल कालरा के अनुसार, चोरी गए सोने के आभूषणों की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। हालांकि, इस मामले में रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ब्यावरा जीआरपी (GRP) ने एफआईआर (FIR) में चोरी गए इस बेशकीमती माल की कीमत सिर्फ 81 हजार रुपये ही दर्ज की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: घरेलू विवाद में भाई ने भाई की हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/state/elder-brother-brutally-kills-younger-brother-in-domestic-dispute/203954