खरगोन। जिले के मोहराड़ी गांव में एक ऐसा चमत्कारिक म

बाइक से अनियंत्रित होकर पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी महिला

प्रतीकात्मक (फोटो)

खरगोन। जिले के मोहराड़ी गांव में एक ऐसा चमत्कारिक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। एक गर्भवती महिला बाइक से अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई, लेकिन इस भयानक हादसे के बावजूद उसने कुछ ही घंटों बाद एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इससे यह उक्ति सच साबित हुई कि, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..। 

एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया

खरगोन के मोहराड़ी गांव के पास एक बाइक सवार गर्भवती महिला शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला पुलिया से सीधे 20 फीट नीचे जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया।

महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया

अस्पताल पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

​सभी हैरान, कुदरत का करिश्मा

यह घटना सुनने में अविश्वसनीय लगती है, लेकिन डॉक्टरों ने इसे "मां की ममता की जीत और हादसे की हार" करार दिया है। आम तौर पर ऐसे हादसों में गंभीर आंतरिक चोटें या गर्भपात का खतरा रहता है, लेकिन यहाँ कुदरत का करिश्मा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101