आगरा के ताजगंज क्षेत्र में घरेलू कामगार बनकर घर मे

आगरा में घरेलू कामगार बनकर आई महिला ने उड़ाए लाखों के गहने, CCTV से खुला राज

Woman Posing as Domestic Worker Arrested for Jewellery Theft in Agra

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। थाना ताजगंज क्षेत्र में घरेलू कामगार बनकर घर में घुसी महिला ने भरोसे का फायदा उठाते हुए लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। मामले का खुलासा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ। पुलिस ने सर्विलांस सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली।

सोने और डायमंड के कई आभूषण गायब

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 16 जुलाई को थाना ताजगंज में तहरीर देकर बताया था कि उसने 6 जुलाई को एक महिला को घर के काम के लिए रखा था। 9 जुलाई को महिला काम करने आई, लेकिन काम अधूरा छोड़कर बिना बताए चली गई। अगले दिन संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन बंद मिला। शक होने पर जब घर में रखे जेवरों की जांच की गई तो सोने और डायमंड के कई आभूषण गायब मिले। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला अपने सूट के अंदर चोरी किए गए जेवर छिपाकर ले जाती हुई दिखाई दी।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच किया शुरू

पीड़िता की शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए थाना ताजगंज पुलिस और सर्विलांस सेल नगर जोन की संयुक्त टीम गठित की गई। 23 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के एक मोड़ से आरोपी भारती सिंह कौर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ चोरी का माल 

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु की पिघली हुई दो सिल्ली, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठियां, नौ सफेद मोती, एक हरा मोती, पीली धातु की एक चेन, एक पेंडल, दो पिन टॉप तथा 11,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेंः नरसिंहपुर जिला अस्पताल में जुड़वां नवजातों का जन्म, बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर