भिंड में भाई को राखी बांधने जा रही महिला को बाइक स

भिंड में राखी बांधने जा रही महिला से कट्टे की नोक पर लूट, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार बदमाश

Woman Robbed at Gunpoint While Riding to Tie Rakhi to Brother in Bhind

भिंड (मध्य प्रदेश)। के गोहद थाना क्षेत्र में भाई को राखी बाँधने जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया।बदमाशों ने पाली रोड़ पर बाइक सवार दो मदमाशों ने महिला को रोककर उसके कनपटी पर कट्टा अड़ाकर सोने के जेवरत और नगदी लूटकर फरार हों गए।पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार

जानकारी के अनुसार नरेश कुशवार अपनी पत्नी उर्मिला को बाइक से उसके मायके सुज्जेपुरा भाई को राखी बाँधने ले जा रहे थे। तभी रास्ते में पाली रोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती की बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हों गए। घटना के बाद दंपती ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचित किया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपती को अपने साथ थाने लेकर आयी और पीड़िता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CCTV की मदद से की जा रही है बदमाशों की तलाश

पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस का कहना है कि जंदगी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत