जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां छपर्रा

विवाद सुलझाने गई महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

Woman Set on Fire in Katni After Trying to Stop Fight, Condition Critical

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां छपर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 50 वर्षीय महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बीच-बचाव करने पहुची थी संतरा बाई

पीड़िता की पहचान संतरा बाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का अपने दामाद से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची संतरा बाई के चेहरे पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

गांव में मचा हड़कंप, आरोपी की तालाश शुरू

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। बड़वारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/210-page-chargesheet-exposes-sacked-sub-inspectors-fake-witnesses/131063

गुना ट्रक ड्राइवर मौत मामला: 210 पन्नों के चालान ने खोली पोल, बर्खास्त SI ने खुद रचे थे फर्जी गवाह