गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेखवा गांव में खेत से महि

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका पर जांच शुरू

Woman’s Body Found in Field in Chhattisgarh, Murder Suspected

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेखवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।​घटना स्थल पर शव के पास खून के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का सिर मिट्टी से ढका हुआ मिला है, जो मामले को और अधिक संदेहास्पद बनाता है। 

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा खेत में शव देखे जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।​सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कोटमी पुलिस, पेंड्रा थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की मदद से जुटाए जा रहे साक्ष्य

इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला की पहचान और मौत की असल वजह का खुलासा पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।  

यह भी पढ़ेंः   इटावा हत्याकांड का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार