मेहनत पूरी, बॉस भी खुश पर क्यों अटकती है तरक्की, जानें वजह
जबलपुर। आफिस में देखा जाता है कि आफिस में कर्मचारी जी-तोड़ मेहनत करते हैं। बॉस भी खुश रहते हैं। लेकिन जब तरक्की की बारी आती है तो बाजी कोई और मार लेता है। यह स्थिति परेशान करने वाली होती है। जाहिर है कि कि मेहनत औऱ बॉस की संतुष्टि के बावजूद ग्रोथ क्यों रूक जाती है...। जानें कुछ अनकहे कारण...
काम करने के बाद भी दिखता नहीं है
सिर्फ मेहनत काफी नहीं है। मेहनत का सही लोगों की नजर में दिखना भी उतना ही जरूरी है। कई बार काम चुपचाप खत्म कर लेते हैं और मैनेजमेंट को काम के बारे में पता नहीं चलता। जाहिर है कि 'अदृश्य' रहकर काम करने से प्रमोशन के वक्त नजरअंदाज किए जा सकते हैं।
सॉफ्ट स्किल्स और टीम वर्क का न होना
ऊंचे पदों के लिए बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स और टीम वर्क की क्षमता जरूरी होती है। अगर आप एक 'लोन वुल्फ' (अकेले काम करने वाले) हैं, तो बॉस खुश तो हो सकते हैं, पर आपको प्रमोट करने से हिचकिचा सकते हैं।
सफलता का जाल होता है कभी-कभी घातक
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कभी-कभी आप अपने मौजूदा काम में इतने माहिर हो जाते हैं कि मैनेजमेंट आपको वहां से हटाना ही नहीं चाहता। उन्हें डर होता है कि अगर आपको प्रमोट कर दिया गया, तो आपका वर्तमान काम कौन संभालेगा। इसे 'सफलता का जाल' कहा जाता है।
Initiative लेने की कमी
बॉस उन लोगों से खुश रहते हैं जो दिए गए काम को अच्छे से करते हैं, लेकिन प्रमोशन उन्हें मिलता है जो अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर कुछ नया करने की पहल करते हैं। अगर आप केवल आदेशों का पालन करते हैं और खुद से कोई नया सुझाव या जिम्मेदारी नहीं लेते, तो आपकी ग्रोथ एक स्तर पर आकर रुक सकती है।
ऑफिस पॉलिटिक्स और नेटवर्किंग की कमी
भले ही हम इसे पसंद न करें, लेकिन ऑफिस का माहौल और नेटवर्किंग आपकी तरक्की में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यदि आपके संबंध केवल अपने बॉस से अच्छे हैं, लेकिन अन्य विभागों या सीनियर लीडर्स के साथ आपकी नेटवर्किंग शून्य है, तो प्रमोशन की दौड़ में आप पीछे छूट सकते हैं। तरक्की 'हार्ड वर्क' के साथ 'स्मार्ट वर्क' व सही 'ब्रांडिंग' से मिलती है। अगर प्रमोशन अटका है, तो स्किल्स के साथ व्यवहारिक पहलुओं पर भी गौर करें।
यह भी पढ़े: पीरियड में तेज दर्द, बांझपन का संकेत
https://www.primenewsnetwork.in/state/severe-period-pain-may-signal-infertility/154852