छेड़छाड़ से परेशान 16 साल की नाबालिग ने किया सुसाइड, 4 युवकों के खिलाफ FIR
निमाडी। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ छेड़छाड़ और आरोपियों की धमकियों से तंग आकर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छेड़छाड़ से परेशान 16 साल की नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। आरोपी राजीनामे के लिए आरोपी पूरे परिवार को धमका रहे था।
3 दिन पहले दर्ज कराई थी एफआईआर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने घटना से ठीक तीन दिन पहले गांव के ही चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन इसके बाद से ही आरोपियों के हौसले बुलंद थे।
परिवार पर बनाया जा रहा था दबाव
मामला दर्ज होने के बाद से ही चारों आरोपी और उनके पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर लगातार केस वापस लेने और राजीनामा करने के लिए भारी दबाव बना रहे थे। आरोपियों द्वारा पूरे परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने रविवार को यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस बल मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए और मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831