बलरामपुर: धनवार RTO चेक पोस्ट के पास कल यानी 20 मई

20 साल से मुआवजे की मांग अधूरी, 19 पीड़ित परिवारों का का फूटा गुस्सा

20 साल से मुआवजे की मांग अधूरी, 19 पीड़ित परिवारों का का फूटा गुस्सा

बलरामपुर: धनवार RTO चेक पोस्ट के पास कल यानी 20 मई 2026 को भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम और धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रभावित 19 भूमि स्वामियों ने बताया कि वर्ष 2005-06 में RTO परिसर निर्माण के लिए लगभग 20 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन लगभग 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

ग्रामीणों के अनुसार, मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। हाल ही में उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को भी आवेदन देकर भूमि के बदले भूमि या 40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की मांग रखी थी।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में 20 मई को सुबह 9:00 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उनका दावा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आने वाला यातायात पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार शिकायत की गई, जिसमें स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

प्रभावित किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और चक्का जाम व धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/constable-attacks-head-constable-with-axe-in-rewa/203969