सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद यूपी में

योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में रात में जगमगाते बाजार बेहतर कानून-व्यवस्था और व्यापारियों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में रात के वक्त जगमगाते बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बेहतर कानून-व्यवस्था और व्यापारियों के बढ़ते भरोसे की गवाही देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए सीएम ने यह बात कही।

सुरक्षित माहौल का असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'नए उत्तर प्रदेश' में रात के वक्त बाजारों की रौनक सिर्फ कारोबार की चमक नहीं है, बल्कि यह व्यापारियों के अटूट आत्मविश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नाइट शिफ्ट में अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी और निडरता के साथ निभा रही हमारी मातृशक्ति की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है।

<blockquote lang="hi" dir="ltr">आज नए उत्तर प्रदेश में रात्रि के समय जगमगाते बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी केवल व्यापार की नहीं, बल्कि व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है। नाइट शिफ्ट में अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर दायित्व निभाती हमारी मातृशक्ति का आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है। किंतु सुरक्षा और विश्वास का यह वातावरण उत्तर प्रदेश में सदैव नहीं था। वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं। देर रात तक कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी रहती थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं। व्यापारियों को व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं और हमारी बेटियां सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से आगे बढ़ रही हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश की महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है। यह मातृशक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह 'सुरक्षा से समृद्धि' की ओर अग्रसर 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान है।</p>&mdash; Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://x.com/myogiadityanath/status/2115988276754674005?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

पूर्ववर्ती सरकारों पर सवाल खड़े करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराध और असुरक्षा का ऐसा माहौल था कि सूरज ढलते ही व्यापार ठप होने लगता था। देर रात तक काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवार हमेशा चिंतित रहते थे।

'जीरो टॉलरेंस' नीति का कमाल

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार ने अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने लिखा, "आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं। व्यापारी कारोबार के नए अवसर तलाश रहे हैं और हमारी बेटियां सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ रही हैं।"

बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी

सीएम ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि साल 2017 में राज्य में महिला श्रम शक्ति भागीदारी (Female Labour Force Participation Rate) करीब 13 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। यह महिलाओं के बढ़ते आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है। उन्होंने अंत में कहा कि यह 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान है, जो अब 'सुरक्षा' से सीधे 'समृद्धि' की ओर कदम बढ़ा रहा है। (इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: यूपी में महिला श्रम शक्ति भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हुई: CM योगी