मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मां विंध्यवास

मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में की पूजा-अर्चना, विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सीएम का किया स्वागत

Yogi Adityanath Offers Prayers at Maa Vindhyavasini Temple

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया और उनकी आरती उतारी। सीएम करीब 10 मिनट मंदिर में रहे।

दर्शन के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुख्यमंत्री माता के दर्शन के लिए करीब सवा बारह बजे पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम को देखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास गलियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें: यूपी में सीएम योगी ने चित्रकूट को दी ₹951 करोड़ की सौगात, बोले- अब शस्त्र और शास्त्र दोनों का बनेगा केंद्र