पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से ठीक पहले सीएम योगी आद

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लिख रहा विकास का नया अध्याय, वाराणसी दौरे से पहले बोले सीएम योगी

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (File Photo)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी वाराणसी दौरे से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अहम पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ आत्मनिर्भरता और विकास के नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है।

वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की आर्थिक स्थिति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक ताकत का एक नया अध्याय लिखा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि 'नए भारत' में आम नागरिक नीति-निर्माण के केंद्र में हैं और गरीबों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'अंत्योदय' की परिकल्पना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है।

<blockquote lang="hi" dir="ltr">आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है। आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।</p>&mdash; Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://x.com/myogiadityanath/status/2114184266758426771?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर जोर

विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "आस्था, पहचान और आत्मविश्वास से भरे इस 'नए भारत' में जन-आकांक्षाएं अवसरों में बदल रही हैं, जिससे राष्ट्र की समग्र शक्ति का लगातार विस्तार हो रहा है।" जनता की सहभागिता इस विकास यात्रा को एक जन-आंदोलन का रूप दे रही है।

काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत और एयर शो

सीएम योगी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की पृष्ठभूमि में सामने आई है। पीएम मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे को लेकर काशी के युवाओं (Gen Z) में जबरदस्त उत्साह है और वे उनके स्वागत में पुष्प वर्षा करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का रोडशो पुलिस लाइंस से शुरू होकर कल्चरल कॉम्प्लेक्स और चौकाघाट से होते हुए नमो घाट पहुंचेगा। यहां वे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना (IAF) के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' (Wings over Ganges) में शिरकत करेंगे। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले राजनाथ सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात