'डबल इंजन' सरकार के 9.5 साल: सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस नीति से यूपी में स्थापित हुआ कानून का राज
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में 'डबल इंजन' सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति ने राज्य में अपराधियों और माफियाओं की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस नीति के बल पर उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और एक भयमुक्त समाज का निर्माण हुआ है।
'कालरात्रि' और बुराई के अंत का संदेश
त्योहारी सीजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने देवी कालरात्रि का स्मरण करते हुए कहा कि उनका दिव्य स्वरूप दुष्ट ताकतों, राक्षसों और 'रक्तबीज' जैसी निरंतर फैलने वाली बुराइयों का विनाश करने का प्रतीक है। सीएम ने लिखा कि अधर्म, अत्याचार और आतंक का खात्मा ही उस न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज की नींव है, जहां लोग बिना किसी डर के जी सकें।
महिलाओं की सुरक्षा और बदलती तस्वीर
योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफियाओं, दंगाइयों और अपराधियों के कारण भय और अराजकता का माहौल था, जिससे महिलाओं और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर गंभीर संकट था। पिछले 9.5 वर्षों में सरकार की सख्त नीतियों ने इन ताकतों को कुचला है। 'मिशन शक्ति', एकीकृत 1090 हेल्पलाइन, महिला बीट पुलिसिंग और 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट जैसी पहलों ने महिलाओं को घर से लेकर कार्यस्थल तक एक सुरक्षित और मजबूत माहौल दिया है।
<blockquote lang="hi" dir="ltr">पिछले साढ़े नौ वर्षों में हुई एक भी भर्ती में कोई व्यक्ति प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है। पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता, ईमानदारी है और यूपी के नौजवानों की प्रतिभा को सम्मान देने का जज्बा दिखता है... https://t.co/TU8eLEgNAI</p>— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://x.com/myogiadityanath/status/2111412046155993224?ref_src=twsrc%5Etfw">October 17, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
सुधरी कानून-व्यवस्था और घटा रिस्पॉन्स टाइम
प्रशासनिक सुधारों का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम में भारी सुधार हुआ है। आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय 2016 के 65 मिनट से घटकर अब महज 5 मिनट रह गया है। बेहतर सुरक्षा का ही परिणाम है कि आज महिलाएं बिना किसी डर के नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं।
आर्थिक ताकत बन रहीं प्रदेश की महिलाएं
सरकार की नीतियों का असर अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में महिला श्रम बल की भागीदारी (Female Labor Force Participation) 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र और उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने राज्य के आर्थिक विकास को नई रफ्तार दी है।
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय में आई तीन गुना वृद्धि से भी जोड़ा। उधर, देश भर में दुर्गा पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: आपातकाल पर सीएम योगी का बड़ा बयान: '1975 ने सिखाया Rule of Law और Rule by Law का अंतर'