मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्श

सीएम योगी का जनता दर्शन: 'इलाज की चिंता सरकार करेगी, बेफिक्र होकर घर जाएं फरियादी'

Yogi Assures Timely Justice, Govt to Fund Cancer Patient's Treatment

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को देकर निर्देश दिया कि वे सभी लोगों की समस्याओं का समाधान तय समयसीमा के भीतर करें। इसके बाद सीएम ने पीड़ित पक्ष से बात कर उनकी संतुष्टि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे बेफिक्र होकर घर जाएं, उनके हर मामले का उचित निस्तारण किया जाएगा। 

आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी

बरेली से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई और आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम ने उनसे हॉस्पिटल का एस्टिमेट मांगा, जिसे वह तत्काल उपलब्ध न करा सकीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप हॉस्पिटल से एस्टिमेट मंगवा लीजिए। आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने मरीज को एडमिट कराने और उनके समुचित इलाज के लिए भी निर्देशित किया। 

राजस्व मामलों पर बोले सीएम- वादकारियों को समय से न्याय दिलाना सरकार की मंशा

'जनता दर्शन' में राजस्व संबंधी मामले भी आए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम ने राजस्व मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द निर्णय होने से वादकारियों को समय से राहत मिलती है। राजस्व से जुड़े अधिकारी समय से न्यायालय में बैठें। इस संबंध में निर्णय भी जल्द दें, क्योंकि ऐसा न होने से गरीब वादकारी अधिक प्रभावित होते हैं। वादकारियों को न्याय दिलाना सरकार की मंशा है। इसके अनुरूप राजस्व से जुड़े अधिकारी जरूरतमंदों को न्याय दिलाएं।

यह भी पढ़ें: लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पाकिस्तान में मानवाधिकार हनन पर वैश्विक हस्तक्षेप की मांग