रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय क

रायबरेली में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय को बांटे आवासीय पट्टे, स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी

Yogi Gives Housing Pattas in Raebareli

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। रायबरेली में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए।

सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को दिया आवासीय पट्टा

उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का भी वितरण किया। इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए। सीएम के हाथों सपेरा समुदाय की संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी व राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले। 

<blockquote lang="hi" dir="ltr">जनपद रायबरेली में ₹879 करोड़ से अधिक लागत की 346 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास व आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे के आवंटन-पत्र के वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में...<a href="https://t.co/JpwyIatiJK">https://t.co/JpwyIatiJK</a></p>&mdash; Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://x.com/myogiadityanath/status/2091781619644543023?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। सीएम ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली। सीएम योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। निम्नलिखित लोग सीएम के हाथों सम्मान पाने वालों में शामिल रहे।

  • जगदंबिका सिंह- कृषि यंत्र के तहत चाबी  
  • धर्मेंद्र मौर्य- कृषि यंत्र के तहत चाबी 
  • सावित्री- आयुष्मान कार्ड 
  • मधुलता- आयुष्मान कार्ड 
  • रामनरेश- आयुष्मान कार्ड 
  • अनुज कुमार- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ₹4.50 लाख का चेक 
  • वंदना पांडेय- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ₹4.37 लाख से अधिक का चेक
  • अयाज अहमद खान- ओडीओपी के अंतर्गत ₹15 लाख का चेक 
  • विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड)- एमएसएमई के तहत राइस मिल के लिए ₹96 लाख से अधिक का चेक 
  • सिम्मी सिंह- लैपटॉप
  • निर्मला, निशा तिवारी व रामवती- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ₹17.97 करोड़ से अधिक का चेक

यह भी पढ़ें: रायबरेली में CM योगी आदित्यनाथ ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर किया स्मृति सभागार का लोकार्पण