मसूदन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पीरीबाजार,(बिहार)। जमालपुर–किऊल रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा जीआरपी के ए एसआई श्रीमंत कुमार कांस्टेबल चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत किया घोषित
इसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
कटिहार जिले का निवासी था मृतक
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नितीश कुमार (पिता – अरुण महतो) के रूप में हुई है। मृतक जिला कटिहार ,थाना फलका घर गिरिभामा साथ ही एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के कारणों की चल रही जांच
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में पैसों के विवाद में पोते ने की दादा की हत्या, इलाके में सनसनी