दोस्तों के साथ बांध घूमने गए युवक की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत
महासमुन्द (छतीसगढ़)। से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित मुडमार बांध में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 35 वर्षीय युवक की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद के वार्ड नंबर 26 क्लब पारा का निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।
पांच दोस्तों के साथ पहुंचा था बांध
जानकारी के मुताबिक, प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध के पानी में उतर गया। कुछ देर बाद वह गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गोताखोर की मदद से निकाला गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से बांध में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद प्रणय का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बताया जा रहा है कि प्रणय गुर्वेकर मिक्चर का व्यापार करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है।
यह भी पढ़ेंः डीआरसी प्लांट से लोहे की सटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार