नरसिंहपुर में धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहा बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर परिवार के सदस्यों ने मृतक युवक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । वही आज सुबह लोगों के द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
युवक पर चाकू से हमला
जानकारी अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बीती रात हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ओर उसके साढ़ू भाई के बीच अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
हत्या के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और हत्या के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या की असली वजह और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ में तीन शातिर दबोचे, एक के पैर में लगी गोली