बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा

आरा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पवना बाजार में वारदात

Young Man Shot Dead in Bhojpur's Pawna While Heading to Durga Puja Pandal

आरा (बिहार)। भोजपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक बार फिर से जिले में अपराधियों ने तांडव मचाया है। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार पर बाइक पर सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे युवक को मारी गोली

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के लिए युवक अपने दोस्तों के साथ जा रहा था तभी बाइक पर सवार अपराधी पीछे से पहुंचे और युवक को ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसको आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। भोजपुर जिले में अपराधियों में एक दिन पूर्व रिटायर्ड कस्टमर अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी और वहीं घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक बार फिर से पवना में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। 

शांतनु सिंह की गोली मारकर हत्या,

मृतक की पहचान शांतनु सिंह पिता कुंदन सिंह बड़ागांव थाना अजीमाबाद जिला भोजपुर के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मृतक के मौसेरे भाई साहिल कुमार ने बताया कि वे लोग अपने दोस्तों के साथ पवना बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए निकले हुए थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी पीछे से पहुंचे और उसकी गोली मार दी जिनको इलाज के लिए वे लोग आरा लेकर पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

युवक ने किसी भी प्रकार के पूर्व से कोई विवाद नहीं होने की बात बताई है। वहीं घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पवना थाना की सब इंस्पेक्टर मंजू कुमारी ने बताया कि वे लोग गस्ती में थी तभी गोली चलने की जानकारी मिली इसके बाद वे लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंची घटना के संदर्भ में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

यह भी पढ़ें:   अम्बेडकरनगर में किशोरी से दुराचार और अपहरण के दोषी को 10 साल की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना