अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे युवक की पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई
जबलपुर। शहर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गए एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित गौरव महरोलिया ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कार्य के लिए गया था, तब वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। गौरव ने आरोप लगाया है कि दो आरक्षकों ने उसे पुलिस चौकी के अंदर ले जाकर लगभग 4 घंटे तक बिठाए रखा और डंडे व बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की।
शरीर पर हैं चोट के निशान
युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। उसने मीडिया के सामने अपने शरीर पर मौजूद बेल्ट और डंडों के घाव दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधिकारियों ने लिया मामले का संज्ञान
मामले के तूल पकड़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। एसपी (SP) संपत उपाध्याय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831