प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र

प्रतापगढ़ में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में युवक पकड़ा, एंटीरोमियो टीम की कार्रवाई

छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में युवक पकड़ा

प्रतापगढ़: जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की एंटीरोमियो टीम सक्रिय है। इसी क्रम में जेठवारा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और फब्तियां कसने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। कार्रवाई जेठवारा इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, डेरवा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय पाण्डेय और उनकी टीम ने की।

पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

पुलिस के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को जेठवारा थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एंटीरोमियो टीम पुलिस बल के साथ भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं के साथ एक युवक छेड़खानी और इशारेबाजी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान हर्ष पाण्डेय (19) पुत्र अजय कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम पूरे ठकुराइन विकरा, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। 

न्यायालय में पेश करने की तैयारी

पुलिस ने महिला सुरक्षा और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में जेठवारा इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह और डेरवा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय पाण्डेय के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक, जेई से मारपीट और सरकारी दस्तावेज छीनने का आरोप