उज्जैन के फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क में मटकी फोड़ क

उज्जैन में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Youth Arrested With 13-Inch Knife During Matki-Breaking Event in Ujjain

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। उज्जैन के फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध बदमाश को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ चोटी, उम्र 20 साल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 13 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। त्योहार और सार्वजनिक कार्यक्रम के बीच हथियार लेकर घूम रहे आरोपी पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसका जुलूस निकालकर कानून का खौफ दिखाया। अब सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक आयोजन में आरोपी इतनी बड़ी धारदार छुरी लेकर क्यों घूम रहा था? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं