झालावाड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ

झालावाड़ बस स्टैंड से 6.61 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

6.61 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

झालावाड़: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 61 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद कर जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन, निर्माण एवं खपत में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

झालावाड़ बस स्टैंड से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 27 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे विनोद बंजारा पुत्र पप्पु बंजारा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ऊंची बड़ली मोतीपुरा, थाना मृगवास, जिला गुना (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी से 6.61 ग्राम स्मैक बरामद

आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 61 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का विशेष सहयोग रहा। 

ये भी पढे़ं- बहराइच में गड्ढे में लावारिस मिला नवजात, CWC ने अस्पताल में कराया भर्ती