झालावाड़ में बस स्टैंड के पास युवक पर तलवार से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन
झालावाड़ (राजस्थान)। शहर के बस स्टैंड के पास बीती रात एक युवक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में जीतेन्द्र शर्मा पुत्र सुखदेव शर्मा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीछे से तलवार से वार किया, जिससे युवक घायल हो गया।
घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल जीतेन्द्र शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी हिरासत में, आपसी रंजिश और कारणों की जांच जारी
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में घायल युवक और आरोपी के बीच दोस्ती होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भिंड में शराब के नशे में चालक के बेहोश होने से पलटी अनियंत्रित बस, स्कूली छात्रों समेत 20 घायल