सारण में हवाई अड्डा परिसर पर मुजफ्फरपुर निवासी सचि

सारण में पुलिस लाइन के पास हवाई अड्डा परिसर में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या

हवाई अड्डा परिसर में युवक का शव

सारण (बिहार)। शहर के पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में मध्यरात्रि एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। सचिन गांधी चौक स्थित एक मिठाई के कारखाने में काम करता था। और वह अपने एक साथी के साथ रात में टहलने गया था उसके बाद वहां से नहीं लौटा।

पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंची

बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि हवाई अड्डा परिसर में एक व्यक्ति की शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है ।

FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए

वहीं उनके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मोबाइल, खून लगा कपड़ा समेत कई सामान बरामद किए हैं। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, सारण के SSP रौशन कुमार ने जल्द ही मामले का उद्भेदन करने की बात कही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः मुरैना में क्वारी नदी में नहाने गए दोस्तों में से एक युवक डूबा, एसडीईआरएफ की तलाश जारी