समस्तीपुर में छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर भड़का युवक
समस्तीपुर (बिहार)। जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर पुलिस से भिड़ा एक युवक, पुलिस की वर्दी फाड़ी और सड़क पर कीचड़ में ही लोटपोट होकर करता रहा हाथापाई| बताया गया हैं कि छेड़खानी की शिकायत पर युवक को पकड़ने गई डायल-112 की पुलिस टीम के साथ हाथापाई की घटना हुई है। उक्त घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के समीप एनएच-122बी किनारे पुराने टाटा स्टैंड के पास की बताई गई हैं।
डायल-112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के विरुद्ध डायल-112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिलने की बात बताई गई, उक्त सूचना के आधार पर 112 की पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी। डायल 112 टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, बताया गया कि युवक ने वाहन में बैठने से इनकार कर दिया और उग्र होकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा वहीं भागने के दौरान पुलिस और युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई, इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।
काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच उठापटक
सड़क पर काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच उठापटक होती रही, घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, कई लोग मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे, किसी तरह पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लाया।वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं, पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में कारवाई की जाएगी,वहीं छेड़खानी के मामले में लिखित आवेदन नहीं दिया गया हैं।
यह भी पढ़ेंः बहराइच में सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत, डंपर की चपेट में आने से गई जान