मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के विक्रमपुर क्षेत्र म

राहुल गांधी से मिलने की जिद कर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Youth Climbs 150ft Tower, Demands Meeting with Rahul Gandhi

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के विक्रमपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने चेतावनी दी कि यदि 34 घंटे के भीतर उसकी मुलाकात राहुल गांधी से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

सुरक्षित नीचे उतरने की अपील

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। टावर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को समझाने की कोशिश की और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की।

बचाव दल व एंबुलेंस तैनात

बताया जा रहा है कि युवक किसी व्यक्तिगत मांग को लेकर नाराज था और अपनी बात मनवाने के लिए यह कदम उठाया। एहतियात के तौर पर टावर के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया। बचाव दल और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई।

समझाइश और उतारने के प्रयास जारी

काफी देर तक चले समझाइश और बातचीत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/crucial-recruitment-files-destroyed-in-satpura-bhawan-fire/146805

सतपुड़ा भवन अग्निकांड में जलीं नर्सिंग भर्ती की फाइलें, सरकार ने मानी रिकॉर्ड जलने की बात