विदिशा। आज विदिशा में एक युवक खेत जोतते वक्त रोटाव

रोटावेटर मशीन में पिसा युवक, शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े

रोटावेटर मशीन में पिसा युवक, शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े

Madhya Pradesh : विदिशा। आज विदिशा में एक युवक खेत जोतते वक्त रोटावेटर मशीन में फंस गया। इससे उसके टुकड़े-टुकड़े हो गये। उसकी मौत हो गई। मशीन खोलकर उसे निकाला गया। घटना सोमवार को जिले के सिरोंज के देवी टोरी गांव में घटी। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिरौज के टीआई ने बताया कि बबलू यादव(30) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सोमवार को वह संतोष प्रजापति के खेत में रोटावेयर से जुताई कर रहा था।बताया जाता है कि मशीन में कपड़ा फंस गया। कपड़े को बबलू निकालने की कोशिश कर रहा था।

उसी समय यह हादसा हो गया। रोटावेयर चालू होने के  कारण वह उसकी घूमती हुई शाफ्ट में फंस गया।  और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी शरीर के टुकडे- टुकड़े हो गये। पुलिस के अनुसार, मशीन सरपंच राजेश साहू का है। जिसे बबलू किराये पर लेकर खेत जोत रहा था।हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। मशीन खोलकर उसे निकाला गया। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। ग्रमीणों ने बताया कि बबलू मिलनसार था, उसकी मौत से सभी दुखी हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/big-blast-in-eco-van-near-red-fort/97195