रोहतास में पुलिस वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक गिरफ्तार
रोहतास,(बिहार)। जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार में चेनारी थाना की गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति कृपा शंकर तिवारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है बताया जाता है कि युवक पैदल जा रहा था।
चेनारी थाना की गाड़ी से कुचलाया युवक
इसी दौरान चेनारी थाना की गाड़ी ने युवक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक चेनारी थाना क्षेत्र के पलौंधा गांव का रहने वाला था। वह विमल तिवारी का पुत्र था। हादसे के बाद पुलिस के गाड़ी के चालक सिपाही धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसे सासाराम के नगर थाना में लाकर रखा गया है।
आरोपी चालक को किया गया गिरफ्तार
परिजन का आरोप है, कि पुलिस वैन के चालक नशे में थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मृतक के परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है तथा उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है जांच के दौरान वाहन चालक को शराब के नशे में होने का पुष्टि हुआ है।
यह भी पढ़ेंः नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार