नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth dies after being run over by train near Shridham station in Narsinghpur

नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई । जिस पर जीआरपी पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मर्ग कायम की कार्यवाही की गई है।

अपने पांच दोस्तों के साथ पुणे जा रहा था मृतक

जानकारी अनुसार मृतक सुनील झारिया निवासी ग्राम खजरी तहसील पाटन जिला जबलपुर से है। वह अपने पांच दोस्तों के साथ जबलपुर से सुपरफास्ट ट्रेन में बैठकर पुणे के लिए निकला था। लेकिन, श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी होने की वजह से सुपरफास्ट ट्रेन को श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पहले ही आउटर में रोका गया था। इसी दौरान मृतक ट्रेन से नीचे उतर गया और फिर जब वह ट्रेन आगे बढ़ने लगी, तो मृतक उस ट्रेन में दोबारा चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक उसी ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

युवक के गले से गुजरी ट्रेन

वहीं इस घटना की सूचना जब उसके साथ मौजूद अन्य लोगों को पता चला, तो उनके द्वारा ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। लोग जीआरपी पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे जहां पर देखा, तो युवक के गले से ट्रेन गुजर जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई। परिवार के लोग श्रीधाम रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर आगे की कार्यवाही परिजनों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा की गई । 

यह भी पढ़ेंः मुंगेर में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप