औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घाय

औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

Youth Dies After Head-On Collision Between Two Bikes in Aurangabad

औरंगाबाद,(बिहार)। में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना अंबा थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव की है। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत कोसडिहरा गांव निवासी 24 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू रविवार को अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था, जिसमें वह हादसे का शिकार हो गया।

रास्ते में बिट्टू ने तोड़ा दम

गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया, लेकिन परिजन जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल बिट्टू को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

घर लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

इसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बिट्टू धबौल गांव अपने बड़े भाई हरिद्वार पासवान के साढू को मोबाइल देने गया था। मोबाइल देकर घर लौटने के दौरान ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह गांव में रहकर स्कूल वाहन चलाता था और परिवार को आर्थिक सहयोग करता था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दूसरे बाइक चालक की तलाश जारी

थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। वहीं हादसें में दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है तथा दूसरे बाइक चालक की तलाश की जा रही हैं। 

यह भी पढ़ेंः बहराइच में 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय करंट से लाइनमैन की मौत