राजस्थानी ढाबा के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
किशनगंज {बिहार}: बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327E पर राजस्थानी ढाबा के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवाबाड़ी वार्ड संख्या-12 निवासी मोहसिन आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही किशनगंज एसडीपीओ खुसरु सिराज एवं बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े: गिरफ्तार या हत्या भी हो सकती है', शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश जरूर लौटूंगी