जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की

जसवंतनगर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Youth Dies, Another Injured in Hit-and-Run Accident in Jaswantnagar

जसवंतनगर,(उत्तर प्रदेश)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

धौलपुर खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा

जानकारी अनुसार धौलपुर खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने इटावा-आगरा मार्ग पर फिरोजाबाद के मोहल्ला ऐलाननगर निवासी सचिन पुत्र विवेक और हेमंत पुत्र नेताजी इटावा में अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। 

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः खदिया में यमुना बनी काल, स्कूल से लौटे तीन दोस्त डूबे