सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के हर्रहवा के कैनाल को पार

बैल चराने गया युवक कैनाल पार करते समय डूबा, मौत

Youth Drowns While Crossing Canal, Dies

सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के हर्रहवा के कैनाल को पार करते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की आज मौत हो गई। युवक की पहचान बाबूराम शाह उम्र 21 वर्ष पिता स्व. राम प्रसाद शाह निवासी ग्राम भाड़ी टोला के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बीएल बंसल स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी के अनुसार, आज बाबूराम शाह बैल चराने के लिए हर्रहवा नदी के केवट मोहल्ला किनारे पहुंचा था। इसके बाद वह नदी के दूसरी ओर जाने लगा।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

इसी दौरान अचानक वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और युवक की मौत हो गई। बाबूराम की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना के बाद संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े:जेपीएससी-जेएसएससी विरोध: देवेंद्र नाथ महतो ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन