मोतिहारी के जयसिंहपुर में युवक का चाकू के वार के न

मोतिहारी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, नदी किनारे मिला शव

Youth Found Dead With Stab Injuries, Three Suspects

मोतिहारी (बिहार)। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में मंगलवार सुबह रेतवा नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात तीन युवक दीपक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

शरीर पर चाकू के कई निशान

मंगलवार सुबह नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी बरामद हुई है। सूचना पर तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, दारोगा मनीष राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया

पुलिस ने आपसी विवाद को माना घटना का कारण

सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी लड़ाई-झगड़े को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक के साथ रात में गए युवकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:  गुरु रंधावा का नया पंजाबी गाना FOSHO रिलीज, हवाई जहाज के अंदर शूट हुआ म्यूजिक वीडियो