MP के 10 जिलों के 46 हजार युवा देंगे अग्निवीर की परीक्षा, 2 बार होगा बायोमैट्रिक सत्यापन
भोपाल। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।
मप्र के 10 जिलें जिलों में केंद्र
मध्य प्रदेश के 10 जिलों के कुल 46,805 अभ्यर्थियों के लिए ग्वालियर और सागर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
साइबर सुरक्षा व सर्वर पर फोकस
परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए परीक्षा से पहले डिजिटल ट्रायल किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी और सर्वर पर विशेष फोकस रखा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके।
परीक्षा का शेड्यूल और सुरक्षा
यह परीक्षा 12 जून तक चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। फर्जीवाड़ा और किसी भी तरह की गड़बड़ी को पूरी तरह से रोकने के लिए उम्मीदवारों की दो बार बायोमैट्रिक जांच की जाएगी। लिखित परीक्षा की शुरुआत 1 जून से होगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348