ग्राम पंचायत कंदैला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा

कंदैला में सोते समय युवक को विषैले सांप ने काटा, संजय गांधी अस्पताल के ICU में इलाज जारी

Youth in Critical Condition After Snake Bite in Rewa

रीवा {मध्य प्रदेश}: ग्राम पंचायत कंदैला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में सो रहे युवक करण साकेत को विषैले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

सोते समय युवक को सांप ने काटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंदैला निवासी करण साकेत रोज की तरह अपने घर में सो रहे थे। देर रात अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शरीर में दर्द और तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला।

परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

सांप के काटने की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए युवक को एंबुलेंस वाहन से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रीवा पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को ICU वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

यह भी पढ़: आगे चल रहे ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी भीषण टक्कर, दो गंभीर घायल