बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में स्योहारा रोड पर

बिजनौर में स्योहारा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की मौत और तीन बच्चों समेत चार घायल

Youth killed, four injured in head-on bike collision in Bijnor

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना धामपुर क्षेत्र के स्योहारा रोड प्रियंका स्कूल के पास दो बाईकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, एक बाइक सवार समीम और तीन बच्चे हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए, सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान घायल युवक नसीम की दर्दनाक मौत हो गई और मृतक का बेटा शान,भतीजा अता,भतीजी अनुशा घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार

वही दूसरा बाइक सवार मिलिंद प्रताप भी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया जहां पर उसका भी इलाज चल रहा है, स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि एक बाइक सवार धामपुर से स्योहारा की तरफ जा रहा था,तो वही दूसरा बाइक सवार स्योहारा से धामपुर की तरफ आ रहा था इसी दौरान प्रियंका स्कूल के पास दोनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे के बाद मौके पर घायलों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है घटना के संबंध में थाना प्रभारी धामपुर का कहना है कि घायलों को समय से अस्पताल में भिजवाया गया था और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल जारी है प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों ने सड़क पर किया जाम