छपरा रायपुरा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
छपरा बिहार}: भेल्दी थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार राहुल राम की मौत हो गई। हादसा रायपुरा मेन रोड के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से राहुल की जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल राम बासडी गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद वह कीर्तन में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रायपुरा मेन रोड के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज कि मौके पर मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक व उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: जौनपुर में साईकिल सवार की मौत के बाद हंगामा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस