Bharat Tiwari Case: बिहार पुलिस के खिलाफ डुमरियागंज में फूटा गुस्सा, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डुमरियागंज में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर लेकर युवाओं ने शांतिपूर्ण मार्च करते हुए भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदर्शनकारियों की चेतावनी: 'हर घर से निकलेगा एक भरत तिवारी'
प्रदर्शन कर रहे एक युवा का कहना था कि वे बिहार में शहीद हुए भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने बिहार सरकार से भरत तिवारी को न्याय दिलाने अपील की। साथ ही उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा, "कितने भरत तिवारी को रोकोगे। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो हर घर से एक भरत तिवारी निकलेगा।" प्रदर्शनकारी युवा ने कहा कि अगर समाज के लिए समाज को सही दिशा देना, लोगों की मदद करना अगर अपराध है तो हम सभी अपराधी हैं।
शहीद का दर्जा और परिवार के लिए सहायता की मांग
इस दौरान युवाओं ने भरत तिवारी को शहीद का दर्जा, उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की अपील की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग शामिल रहे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई थी आवाज
बता दें कि 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी बिलौटी गांव का रहने वाले एक स्थानीय एक्टिविस्ट थे। ये इलाके में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और बाढ़ पीड़ितों को राहत न मिलने के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहता थे। अधिकारियों की कथित अनदेखी से हताश होकर उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए दिखे थे।
पुलिस एनकाउंटर पर उठते गंभीर सवाल
उल्लेखनीय है कि 17 जून को घटना के ठीक पहले का एक फेसबुक लाइव वीडियो सामने आया, जिसमें भरत तिवारी एक खुले खेत में खड़े होकर कैमरे के सामने अपनी पिस्तौल पुलिस की तरफ फेंककर सरेंडर करते दिखे। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हथियार फेंककर पूरी तरह से निहत्था होने के बावजूद पुलिस ने बेहद करीब से जानबूझकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: तिलावली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम