इटावा के भरथना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक

इटावा में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Youth Shot Over Old Rivalry in Etawah, Police Register Attempt to Murder Case

इटावा,(उत्तर प्रदेश)। भरथना थाना क्षेत्र के रानी नगर पुराना भरथना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।

आरोपी मौके से फरार

पीड़ित के पिता सुरेश चंद दोहरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, कि उनका पुत्र दीपक 9 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अपने साथी नंदन गुप्ता के साथ सामान लेने गया था। आरोप है, कि जाहारवीर बाबा मंदिर, बालूगंज के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से दीपक पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर लड्डू वर्मा, नीरज यादव, संजीत समेत दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है तथा मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ेंः मानसून में भी गुलजार बांधवगढ़, बफर जोन में पर्यटकों को हो रहे बाघों के दीदार